उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
विधायक ने देवकलीगंज चौराहे पर स्थानीय लोगों से की मुलाकात

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने विधानसभा शोहरतगढ़ अन्तर्गत देवकलीगंज चौराहे पर पूर्व प्रधान संजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा किया। इस दौरान विधायक ने वहां उपस्थित समस्त स्थानीय लोगों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और वहां उपस्थित सभी लोगों की समस्या को सुनकर उसका समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विजय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण मोहन मौर्य, प्रहलाद, मो0 सलीम, सफी मोहम्मद, उदय प्रताप लाल, सुजीत राम, किशोर, गुड्डू मौर्य, अब्बास अली, साऊद अहमद, रामजी, मिलन गुप्ता, राम दास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, विष्णु सिंह समेत कई अन्य सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।




