शारदा पब्लिक स्कूल में विदाई एवं शुभकामना समारोह का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के शारदा पब्लिक स्कूल निकट बोरा पेट्रोल पम्प में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई एवं कक्षा दशवीं के छात्रों के लिए शुभकामना समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि चेयरमैन शोहरतगढ़़ उमा अग्रवाल ने इन्टरमीडिएट के बच्चों के विदाई समारोह में उपस्थित होकर मां सरस्वती का पूजन की और समस्त विद्यालय परिवार धन्यवाद ज्ञापित कर हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के बच्चों को शुभकामना दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा “आज हम अपने प्रिय छात्रों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह पल हमारे लिए बहुत भावुक है, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।” विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द अग्रहरि ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा “हमारे प्रिय छात्रों, आपके नये सफ़र के लिए हम आपको शुभकामानाएं देते है। हमें विश्वास है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और हमेशा सफल रहेंगे।” इस अवसर पर विद्यालय की मुख्तार आलम ने अपने ओजपूर्ण सम्बोधन से छात्रों को उत्साह से भर दिया एवं विद्यालय प्रांगण छात्रों की तालियों से गुंजायमान हो गया। मुख्तार आलम ने छात्रों को परीक्षा के तकनीकी बिन्दुओं से अवगत कराते हुए अधिकतम अंक प्राप्त करने के बोधगम्य तरीके बतायें। उन्होंने टाइम मैनेजमेंट/समय प्रबन्धन के बारें में मार्गदर्शन किया, जिससे समस्त छात्र बहुत प्रभावित हुए। उप प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम ने अपने सम्बोधन में भारत के विश्व गुरु बनने में छात्रों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों एवं छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रांगण में उपस्थित समस्त विशिष्ट अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह समापन विद्यालय की प्रधानाध्यापक अरविन्द अग्रहरि के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस दौरान विद्यालय के मुख्य अतिथि चेयरमैन उमा अग्रवाल, सभासद शिवरतन कन्नौजिया, प्रधानाध्यापक अरविन्द अग्रहरि, उप प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम, समस्त टीचर्स, स्टाफ, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।




