गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़़ ब्लाक के ग्राम पंचायत मड़वा से नहरी तथा गजहड़ा-सेंगवारे सम्पर्क मार्ग का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी ने विकास खण्ड शोहरतगढ़ में बन रहे ग्राम पंचायत मड़वा से नहरी तथा गजहड़ा-सेंगवारे सम्पर्क मार्ग का जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण कराने का निर्देश सम्बन्धित को दिया। शोहरतगढ़ क्षेत्र में उक्त सम्पर्क मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने नहरी सम्पर्क मार्ग, गजहड़ा गांव से सेंगवारे गांव के सम्पर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमेट एवं एमवी देखा, सड़क की लम्बाई 800 मीटर है। जिलाधिकारी ने सड़क को खुदवाकर देखा, जो सही पाया गया। उन्होंने कहा कि दोनों सड़कों को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जायें। निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं किया किया जायेगा, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!