गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

सघन वाहन चेकिंग अभियान विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा चलाने से वाहन चालकों में मचा हड़कंप

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज/बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर विशेश्वरगंज पुलिस ने मंगलवार को संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। अभियान के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी डिग्गी, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजातों की जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी और कुछ मामलों में चालान भी काटे।वाहन चेकिंग की जानकारी मिलते ही वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक बिना हेलमेट, लाइसेंस या जरूरी दस्तावेजों के पकड़े गए। पुलिस ने सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!