आपसी कहा सुनी की बात को लेकर दो समुदायों के पक्षों में उत्पन्न हुआ विवाद; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के थाना हरदी अंतर्गत ग्राम साधुआपुर में कल दिनांक 01.01.2025 को शाम के समय चाय की दुकान पर आपसी कहा सुनी की बात से उत्पन्न विवाद को लेकर दो समुदायों के पक्षों में लड़ाई झगड़ा हुआ ; जिसमें द्वितीय पक्ष के सर्वेश वाजपेई पुत्र शिवराम व गुलशन बाजपेई पुत्र राजेश बाजपेई निवासी ग्राम वाजपेईपुरवा दा0 साधुआपुर थाना हरदी जनपद बहराइच द्वारा प्रथम पक्ष के इबरान पुत्र सिपाही उम्र 23 वर्ष, साकरुना पुत्री सिपाही उम्र 40 वर्ष व नूरजहां पत्नी जाकिर हुसैन उम्र 48 वर्ष निवासीगण साधुआपुर थाना हरदी जनपद बहराइच को लाठी डंडों से मारा पीटा गया ; जिसमें मजरुबान को सीएचसी भेजकर उनका दवा इलाज कराया जा रहा है तथा घायल इबरान के पिता सिपाही की तहरीरी सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 110/115(2)/352 /351(3) BNS अभियोग पंजीकृत कर प्रथम पक्ष के सर्वेश व गुलशन को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । मौके पर कोई भी साम्प्रदायिक विवाद की स्थिति नहीं है । घटना दो आस पड़ोस के रहने वाले परिवार के बीच की है ।मौके पर शांति व कानून व्यवस्था के दृष्टि से उचित पुलिस प्रबंध है एवं पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।





