टूर्नामेंट प्रतियोगिता का प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने फीता काट कर किया उद्घाटन
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/ बहराइच | राम नगर खजुरी स्थित राम नारायण सिंह इंटर कालेज के मैदान पर चल रही खजुरी प्रीमियर लीग सीजन2 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में परसिया आलम की टीम ने लोनावा दरगाह की टीम को करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।गुरुवार को टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व पिच कोर्ट का फीता काटकर किया।प्रतियोगिता में परसिया आलम व लोनावा दरगाह के मध्य मुकाबला खेला गया।लोनावा दरगाह के कप्तान बबलू ने टांस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी परसिया आलम टीम की तरफ से राहुल ने 68 व विकास ने 67 रनों की उम्दा पारी खेली। टीम ने निर्धारित ओवर में शानदार 162 रन बनाये ; लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोनावा दरगाह की टीम परसिया आलम के घातक गेंदबाज राजन सिंह के सामने बौनी नजर आयी नतीजन टीम मात्र 42 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गयी। राजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुये लोनावा टीम के 5 महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया ; जिससे टीम बिखर गयी और प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। आयोजन समिति के जितिन सिंह ने बताया कि मैच में गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करने वाले राजन को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्हें प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्रा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के संयोजक शब्बीर अहमद ने बताया कि नाक आउट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। इस अवसर पर अंपायर कैफ,विनोद,कमेंटेटर सचिन सिंह सहित सहयोगी सम्राट,विपिन,विवेक सहित तमाम दर्शक मैच का आनन्द लेंने में तल्लीन रहे।





