गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

रैन बसेरा का पयागपुर एसडीएम अश्वनी पाण्डेय ने किया औचक निरीक्षण

पयागपुर/बहराइच। जब ठंड अपने चरम पर है, तब पयागपुर में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल बनकर उभरे हैं एसडीएम अश्वनी पाण्डेय। शीतलहर से जूझ रहे बेसहारा और जरूरतमंदों की सुरक्षा को लेकर एसडीएम स्वयं मैदान में उतरे और नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी के साथ पयागपुर स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अश्वनी पाण्डेय ने हर व्यवस्था को बारीकी से परखा और दो टूक कहाकृ“ठंड में किसी भी गरीब या असहाय को लावारिस नहीं छोड़ा जाएगा।” उन्होंने साफ-सफाई में शून्य लापरवाही, पर्याप्त और लगातार अलाव, आपात स्थिति के लिए पूरी तरह सुसज्जित मेडिकल किट तथा शौचालयों की नियमित व मानक अनुरूप सफाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। एसडीएम की सख्त लेकिन मानवीय कार्यशैली का असर मौके पर ही दिखा। नगर पालिका का पूरा अमला उपस्थित रहा और निर्देश मिलते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी रैन बसेरा में कमी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर सीधी कार्रवाई तय है। क्षेत्र में यह संदेश साफ गया कि एसडीएम अश्वनी पाण्डेय केवल आदेश देने तक सीमित नहीं, बल्कि स्वयं निगरानी कर आमजन के बीच भरोसा पैदा कर रहे हैं। उनकी सक्रियता से रैन बसेरा में ठहरनें वाले लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आएगी, वहीं आम नागरिकों ने प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की खुलकर सराहना की। एसडीएम की यह पहल साबित कर रही है कि पयागपुर में प्रशासन सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर जनता की ढाल बनकर काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!