गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

शारदीय नवरात्र में चले लगातार नौ दिनों तक दुर्गा पूजन के बाद मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला लगातार हुआ शुरू

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज / बहराइच | शारदीय नवरात्रि में लगातार नौ दिनों तक चले दुर्गापूजन के बाद अब मूर्तियों के विसर्जन का भी शिलशिला शुरू हो चुका है | विसर्जन के क्रम में जनपद के बहराइच के थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज इलाके के गंगवल बाजार में रखी दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण मूर्ति विसर्जन कराने को लेकर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज शुक्रवार अष्टमी के दिन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर गंगवल बाजार क्षेत्र में रखी गयी मूर्तियों का विसर्जन झूलाघाट पर कराया गया। जिसके तहत आज गंगवल बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर विशेश्वरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह , पयागपुर के एसएचओ करुणाकर पाण्डेय एवं निरीक्षक डीके शुक्ला सहित भारी संख्या में पुलिस एवं पीएसीबल तैनात किए गए थे।आपको बताते चलें कि कुछ साल पहले गंगवल बाजार में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दिन दूसरे सम्प्रदाय के लोगों द्वारा बवाल किया गया था ; तभी से यहां मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन चौकन्ना रहता है ;इसीलिए प्रशासन यहां पर अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की थी कि कहीं किसी प्रकार से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ना पाए।विसर्जन के समय जुलूस में डीजे के धुनों पर डांस करते हुए लोगों ने झूला घाट पर मूर्तियों का विसर्जन किया। झूला घाट में विसर्जित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं में थाना क्षेत्र पयागपुर एवं विशेश्वरगंज की दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ,
गंगवल में मूर्ति विसर्जन के दौरान क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी,आनंद पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,उमाशंकर तिवारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता,राजकुमार शुक्ला मण्डल अध्यक्ष,जीतबहादुर सिंह,अरविंद कुमार पाण्डेय,प्रमोद सोनी,बड़े बाबू पांडे,नीरज सिंह प्रधान,सोम मिश्रा,सौरभ शुक्ला,रामप्रवेश द्विवेदी,संतोष तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!