ठंड से बचाव हेतु ट्रस्ट की पहल, दर्जनों गांव में 180 कम्बलों का वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थ नगर। बढ़ती ठंड को देखते हुए बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से विभिन्न गांवों में कुल 180 कम्बल वितरित किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्था का नेतृत्व ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने स्वयं गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों की सूची तैयार कर वितरण सुनिश्चित कराया।कम्बल प्राप्त करने वालों में सुधा मिश्रा, राम जियावन, रेखा, पुष्पावती, सुमन, विमला, रागनी, रामतेज, जुगन, प्रेमलता, पुष्पा, विंध्यवासिनी तथा रुक्मणी सहित अनेक जरूरतमंद ग्रामीण शामिल रहे।वितरण ग्राम पिढिया, सवाडाण, पिपरा, परसा चौबे, डमरूपुर, बनखोरिया, बनेथू, लोहरसन, करमा, महुआ, बनकटा, रोहु आदि कई गांवों में किया गया। अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा और मानवता को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने आगे कहा कि “कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब बिना गर्माहट के न रहे, यही हमारा प्रयास है।” कम्बल प्राप्त करने वाले लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने ट्रस्ट व उसके सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि आगे भी गरीबों की सहायता के लिए सेवा कार्य जारी रहेगा तथा आवश्यकता के अनुसार आगामी दिनों में भी और सामग्री वितरित की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित रहेकार्यक्रम की व्यवस्थाओं का नेतृत्व ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक कुमार त्रिपाठी ने किया। इस दौरान कम्बल वितरण में कोषाध्यक्ष नितेश चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश पांडेय , बजरंगबली त्रिपाठी, मनीष, श्याम मिश्रा, विश।




