गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

मनमोहक झांकियों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्ध

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर( बहराइच) : दुर्गा पूजा पण्डालों में हो रहीं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खूब थिरक रहें है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर भूपगंज बाजार स्थित दुर्गा पूजा परिसर में श्री नव युवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरदोई संडीला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रविवार की रात्रि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्याम बाबा व भगवान शंकर और माता पार्वती की मनोरम झांकी पर श्रद्धालु जमकर थिरके।इस अवसर पर “झोली भरके जाऊंगा,या मरके जाऊंगा की प्रस्तुति को लोगों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह तक प्रत्येक कलाकारों द्वारा तरह तरह की झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अष्टमी की रात में महा आरती का दिव्य आयोजन होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी मनोज अग्रवाल,राकेश केडिया,संतोष अग्रवाल,संतोष वैश्य,कुंज बिहारी शर्मा,वृजेन्द्र सिंह,पूरी तन्मयता से जुटे है।इस अवसर पर कार्यकम के संयोजक शिवजी मिश्रा व चौकी प्रभारी दिनकर शुक्ला हमराही सहित व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में संलग्न रहे ; वहीं सैकड़ों भक्त देर रात्रि तक मनमोहक झांकियों का आनन्द लेने में तल्लीन रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!