गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : डाक्टर मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार डाक्टर मनमोहन सिंह के 92वें जन्मदिन पर जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आज जिला चिकित्सालय बहराइच के चिल्ड्रेन वार्ड तथा क्षयरोग अस्पताल में जाकर मरीजों को फल वितरित करने के साथ साथ मरीजों का हाल चाल पूछा गया। मिली जानकारी अनुसार इस अवसर पर क्षयरोग विभाग के औषधि भण्डार का ताला 11 बजे तक नहीं खुलने से तथा अधिकांश दवाएं बाहर से खरीदने पर मरीजों में भारी असंतोष देखा गया। इस अवसर पर संविदा कार्मिको के साथ जिला क्षयरोग अधिकारी डाक्टर एम एल वर्मा किए जा रहे बडे़ पैमाने पर उत्पीड़न व शोषण पर भी संविदा कार्मिको का बयान भी लिया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्र कुमार यादव ने कहा कि टी बी अस्पताल में दवाओं की घोर कमी है तथा विभागीय भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि प्रख्यात अर्थशास्त्री व दुनिया के प्रकाश स्तंभ पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 में अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है में हुआ था। उनकी सादगी ईमानदारी समर्पण से हम सबको अत्यंत प्रेरणा व उर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि पीड़ित, दीन हीन मरीजों की सेवा के लिए हम सदा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर मनमोहन सिंह को 1987में भारत के दूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाजा गया था। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा डाक्टर मनमोहन सिंह के जन्म दिन पर जनसेवा का संकल्प लेकर हम बहराइच के मेडिकल कॉलेज में आकर यहाँ की चरमराई अव्यवस्था व भ्रष्टाचार के लिए मरीजों व संविदा कर्मियों की आवाज को शासन व प्रशासन स्तर पर ले जाकर निर्णायक संघर्ष छेडेंगे। उक्त अवसर पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को दीर्घायु एवं शतायु होने की सामूहिक रूप से कामना की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!