गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

घर में सो रही बालिका पर भेड़िए ने किया हमला

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

महसी/बहराइच | बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र में घर में सो रहे बालिका पर रात के समय भेड़िए ने हमला कर दिया ; जिसमें भेड़िए ने बालिका को एक किलोमीटर दूर जबड़े में पकड़कर ले गया और मौत के घाट उतार दिया जबकि एक अन्य बालिका घायल हुई। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक बालिका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बस्ती गडरिया के मजरा भटौली निवासी खुशबू (8) पुत्री राजेश कुमार बुधवार रात को परिवार के लोगों के साथ सो रही थी। देर रात को घर में भेड़िया घुस गया। भेड़िया ने बालिका को जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद उसे एक किलोमीटर दूर ले जाकर निवाला बना लिया। परिवार के लोगों ने गुरुवार सुबह तलाश शुरू की तो क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। इस पर भीड़ लग गई। वन विभाग और पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। सीओ रूपेंद्र गौड़ और वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी गौरा निवासी क्लाची (6) पुत्री फूलचंद्र रक्षाबंधन के लिए टेपरा कोटिया गांव निवासी मामा चेतराम कश्यप के यहां आई थी। उस पर भी भेड़िया ने हमला कर घायल कर दिया। उसका भी इलाज सीएचसी में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button