गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

अधीक्षक ने चार उपकेंद्र व सत्र स्थलों का किया निरीक्षण 

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। सीएचसी अधीक्षक डॉ अभिषेक अग्निहोत्री ने उपकेंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर खैरा बाजार,विजौवापुर,उमरी दहलो,केशवापुर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें संबंधित एएनएम व सीएचओ को शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं व शून्य से पांच तक के बच्चों को टीकाकरण नियमानुसार टीकाकरण व एएनसी जांचों से, शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आच्छादित करने हेतु व आगामी 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले जन संख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन कि विभिन्न सेवाएं देने हेतु लाभार्थियों का चिन्हीकरण करने हेतु निर्देशित किया। क्षेत्र में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान व स्टाप डायरिया के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी एएनएम व सीएचओ मौजूद मिले। निरीक्षण में बीसीपीएम रोहित वर्मा मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!