गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच : सड़क के किनारे लावारिस फेंकी गई अबोध मासूम बच्ची ; मां की ममता की क्रूरता का वीभत्स चेहरा आया सामने

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर | मां की ममता इतनी क्रूर हो गई कि अबोध मासूम बच्ची को सड़क के किनारे लावारिस हालत में फेंक दिया आखिरकार उस मासूम अबोध बच्ची का क्या कसूर था जिसको इस हालत में सड़क के किनारे फेंक दिया गया तथा इंसानियत भी तार तार हो गई | ऐसा ही एक मामला बहराइच जिले के पयागपुर थाना अंतर्गत खुटेहना पुलिस चौकी के अरकापुर गांव का है। जहां पर लावारिस फेंकी गई अबोध मासूम बच्ची को पुलिस चौकी द्वारा बरामद कर बहराइच मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। मिली जानकारी अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरकापुर में मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस द्वारा सूचना बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सतीश कुमार श्रीवास्तव को दी गई। इस पर तत्काल समिति के अध्यक्ष ने वार्ड में पहुंचकर बच्ची के इलाज के संबंध में यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से जानकारी प्राप्त की और उसकी हर संभव देखरेख करने के निर्देश दिए। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा दो दिवस की इस बच्ची को खुटेहना पुलिस चौकी के निकट स्थित अरकापुर गांव के पास फेंक दिया गया था, जब ग्रामवासी महिला शिवकुमारी ने देखा तो उसने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। इस पर थाना पयागपुर के पुलिस उपनिरीक्षक विजय कुमार चौधरी द्वारा समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर बच्ची को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!