कोटेदार के यहां से खाद्यान गायब पूर्ति निरीक्षक नें ग्रामीणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया

लोटन/सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसियावल खुर्द में संचालित सरकारी राशन की दुकान डा0 भीमराव अम्बेडकर आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा चयनित कोटेदार दुर्गावती देवी के द्वारा जनवरी माह का गल्ला वितरण न करने को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांच करने पहुंचे लोटन पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार यादव सरकारी दुकान पर खाद्यान न मिलने का दोषी पाये जाने पर थाना मोहाना में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। पु्लिस कार्यवाही करने में लगी हुई है। रसियावल खुर्द के ग्रामीण पप्पू पाण्डेय,देव प्रकाश तिवारी, बुद्धिराम सहित कई लोगो ने जनवरी माह का सरकारी गल्ले की दुकान से कोटेदार द्वारा समय से न वितरण करने को लेकर शिकायत के सम्बन्ध में जिलाधिकारी,डी.यस .ओ .,एस. डी .एम .से शिकायत करने के बाद तीन सदस्यीय टीम ने एक सप्ताह पहले जांच किया ।जिसमे कोटेदार द्वारा गल्ला वितरण न करना टीम को सही पाये जाने पर कोटेदार दुर्गावती देवी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 व भारतीय न्याय संहिता धारा 316(5) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पु्लिस कार्यवाही में जुटी हूई है।




