जरूरतमन्द महिला मरीज को मोहम्मद हसीब ने किया रक्तदान

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़़ के झरुआ (कम्हरिया) गांव निवासी महिला मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ में भर्ती थी, डिलीवरी केस में महिला मरीज को एक यूनिट श्एश् पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। आपको बता दें कि जरूरतमन्द महिला मरीज को कहीं खून का इंतेजाम नहीं हो पा रहा था और जनपद की किसी भी ब्लड बैंक में श्एश् पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। मरीज के परिजनों व सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी सचिव धर्मेन्द्र जायसवाल सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक वकार मोइज खान को सूचना दी, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं व सोशल मीडिया के माध्यम से साथियों से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया। संस्था के व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना मिलने पर समाजसेवी जियाउर्रहमान मंसूरी ने तत्काल संज्ञान में लिया। जिसके क्रम में गणेशपुर निवासी मोहम्मद हसीब को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेजा। मोहम्मद हसीब ने महिला मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया और मरीज को आगे भी हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबन्धक वकार मोइज खान ने जियाउर्रहमान मंसूरी व रक्तदाता मोहम्मद हसीब के नेक कार्य की सराहना की है। मरीज के परिजनों को भरोसा दिलाया कि सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी हर सम्भव समाज की मदद के लिए तैयार है।




