उत्तर प्रदेशबलरामपुर
प्राचार्य जे पी पाण्डेय ने दी जानकारी, २३ दिसंबर तक चलेगा हॉकी टूर्नामेंट

बलरामपुर। प्रोफेसर जे पी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बलरामपुर में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट २३दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बलरामपुर की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और हॉकी टूर्नामेंट का भावनात्मक व खेल भावना के साथ आनंद लें। प्रोफेसर ने कहा कि बलरामपुर जिला हर वर्ष हॉकी के आयोजन के लिए जाना जाता है। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति रुचि और जिले की पहचान को भी मजबूत करता है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे इस आयोजन से जुड़कर इसका भरपूर लाभ उठाएं।




