गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ग्राम पंचायत नरहरगोंडा में सड़क हुई तालाब मे तबदील

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरहरगोंडा की सड़क तालाब में तबदील हो गई है ; जिससे आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा स्कूली बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में बहुत ही कष्ट सहना पड़ता है | मिली जानकारी अनुसार पी डब्ल्यू डी ने पिछले वर्ष रोड़ा डलवा कर अपना पल्लू झाड़ लिया था लेकिन बड़े बड़े गड्ढे होने से इस वर्ष राहगीरो को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है | स्कूली बच्चों की शिक्षा में गड्ढों वाली सड़क बाधा आ रही है और बच्चों के पानी मे गिरने की सम्भावना बनी रहती है ; अभिभावक किसी तरह बच्चों को स्कूल पहुचातें है | पूरी रोड गड्ढों मे तब्दील हो गई है और जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे भी हो चुके है | पीडब्लूडी के क्षेत्रीय अभियंता जानकर भी अन्जान बने हुऐ है और कभी भी ज्यादा पानी होने के कारण दुर्घटना घट सकती है |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!