गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की चाकू मार कर हत्या

कर्सर.............. हत्यारा पुलिस की पकड़ से दूर, तलाश जारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। बुद्धवार को जिला मुख्यालय पर बेलहिया मंदिर के पास बुधवार रात तकरीबन तीन बजे मूर्ति विसर्जन के बीच डीजे पर डांस कर रहे एक युवक पर किसी ने चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। मगर अपराधी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के हालात देख कर लगता है कि मारने वाले को मृतक से काफी चिढ़ थी। वरना आम तौर से ऐसे धार्मिक मौके पर ऐसी वारदातें नहीं की जाती है। दंगा फसाद मारपीट होना अलग बात है।
बाक्स……………….पेट में लगा चाकू क्या है पूरी कहानी
क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी राहुल वर्मा 19 वर्ष पुत्र सुरेश वर्मा गांव से निकल रही मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जमुआर नाले पर जा रहा था। मूर्ति के साथ डीजे पर डांस चल रहा था। एक के बाद एक कई डोले साथ में थे। रात तकरीबन तीन बजे ढोला बेलहिया मंदिर के पास पहुंचा था। डीजे पर डांस जोर शोर से चल रहा था, इसी बीच किसी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलते ही जेल चौकी प्रभारी शशांक कुमार सिंह, सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हमला किसने किया और कब किया, यह पता नहीं चल सका है। रात में ही सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लकिन गौर तलब बात यह है कि त्यौहार आदि के पवित्र मौके पर इस प्रकार के अपराध नहीं होते। ऐसी तथी होता है जब हत्यारा मृतक से नफरत करता हो और एसे मारने का मौका न मिलता हो।
बाक्स……………..अपराध विज्ञानी की आशंका
मृतक राहुल 19 वर्ष का युवा था। अपराध मनोविज्ञान की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि ऐसे हालात में हुए कत्ल के पीछे घृणा जनित दुश्मनी ही होती है। इसलिए कइयों का मानना है कि इस कत्ल की वजह किसी दोस्त से विश्वासघात भी हो सकती है। वरना कत्ल का कोई और स्पष्ट कारण तो प्रत्यक्ष नजर नहीं आता है। इस बारे में शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किस ने हमला किया इसकी जांच चल रही है। जल्दी हमला करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Back to top button