गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शानदार उपलब्धि: लगातार दूसरे वर्ष छात्रों ने बढ़ाया जनपद का मान

बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहा दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (छक्।) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, जनपद और परिवार का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2024 में अंजनेय सिंह और वर्ष 2025 में अभिषेक त्रिपाठी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब विद्यालय के छात्र छक्। जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हुए हैं, जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। छात्र अभिषेक त्रिपाठी के पिता अशोक त्रिपाठी, माता श्रीमती गीता त्रिपाठी, तथा बाबा-दादी रामशंकर त्रिपाठी और श्रीमती कमलावती त्रिपाठी (निवासी संजय कॉलोनी, पांडे बाजार, पुरानी बस्ती) ने इस सफलता पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। वहीं अंजनेय सिंह के पिता विभव प्रताप सिंह एवं माता श्रीमती रूबी सिंह ने भी अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर गर्व और खुशी जताई। विद्यालय के प्रबंधक जे. पी. सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!