गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती : उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती’ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। हमारा 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उर्मिला विद्यालय में छात्र और अध्यापक स्कूल में एकत्रित हुए। समारोह की शुरूआत उर्मिला स्कूल के प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल एवम् मुख्य अथिति चन्द्रभूषण मिश्रा (वरिष्ट सपा नेता) द्वारा ध्वज फहराने एवम् दीप प्रवज्वलन से हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के ’छात्र/छात्राओं ने अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिनमें आरध्या-ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किये गये डांस, मानवी ग्रुप के द्वारा डांस एवम् बच्चों द्वारा गाये गए गीत आदि प्रस्तुतिया सहारनीय रही। विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा रंगोली और भाषाण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ला ने अपने सम्बोधन में हमें याद दिलाया कि जब तक हम एक साथ काम करते है तब तक कोई भी सपना बहुत बड़ा नहीं होता। और उन्होंने प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या सहित समस्त अध्यापकों एवम् छात्रों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय में प्रबन्धनिदेशक विनय शुक्ल, डॉ० राजन शुक्ल उपस्थित रहे। प्रबन्ध निदेशक ने छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। मुख्य अथिति चन्द्रभूषण मिश्रा ने कहा कि हमारे देश आजादी दिलाने के लिए कितने वीरो ने अपनी कुर्बानी दी। हमे उनकी कुर्बानीयो को कभी भूलना नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य नरेंन्द्र सिंह/प्रधानाचार्या शशि प्रभा जी द्वारा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर के आचार्य बसन्त गुप्ता, अभिनय प्रकाश पाण्डेय, श्रवण कुमार चौधरी, संतोष सिंह, राकेश पाण्डेय, सजंय प्रजापति, गंगेश सिंह, गंगेश शुक्ल, वकील चौधरी, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, शैल जी, अपूर्वा त्रिपाठी, सतनाम कौर, मधु, स्तुति मिश्रा, कमलोजन मिश्रा, नम्रता पाण्डेय, प्रेरण, शालिनी यादव आदि सहित सभी अध्यापक/अध्यापिकांए उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!