गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बड़े धूमधाम के साथ एसकेएस इंस्टीट्यूट सबलापुर में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने ध्वज फहराया । मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय को कालेज चैयरमेन डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ने रामचरित मानस गीता देकर स्वागत किया। विधायक सुरेश्वर सिंह व अन्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी। छात्र – छात्राओं ने स्वागत गीत, भाषण, सांस्कृतिक प्रोग्राम भी प्रस्तुत किए। विधायक सुरेश्वर सिंह, जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय व कालेज चैयरमेन डा. सर्वेश कुमार शुक्ला ने कालेज परिसर में पांच पेड़ आम के रोपित किए।‌ इस मौके पर दिवाकर पांडेय, अरुणेंद्र सिंह, प्राचार्य हरीश नागर, उप प्राचार्य सुदेश शर्मा, मैनेजर आस्था शुक्ला,नीलेश तिवारी, पीआरओ गौरव पांडेय, महेंद्र शुक्ला,जेपी शुक्ला,सुनीधि शुक्ला समेत अन्य शिक्षक व छात्र – छात्राएं मौजूद रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!