वार्ड 25 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए राम महेश यादव ने ठोकी ताल

बहराइच। जनपद के महसी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 25 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी राम महेश यादव ने क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पावन माटी का मान बढ़ाना उनका संकल्प है और विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राम महेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि युवा जोश और साफ इरादों के साथ वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से समर्थन और विश्वास की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि वार्ड 25 का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
प्रत्याशी ने बताया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का भी संकल्प व्यक्त किया।
राम महेश यादव, निवासी परसोहना, नौतला (महसी-बहराइच) ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की है।



