गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने कला का किया प्रदर्शन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बड़हलगंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल व प्राथमिक विद्यालय धोबौली पर गुरुवार को नाग पंचमी पर्व के पुर्व पावन अवसर पर छात्राओं में मेहन्दी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाकर अपने हुनर का प्रर्दशन किया। नागपंचमी के पर्व पर छात्राओं में मेहन्दी प्रतियोगिता के आयोजन में छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी के विभिन्न प्रकार के डिजाइनों को उकेरा। जिसमें छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों पर इस प्रतियोगिता के साथ ही उन्होंने कलात्मक ज्ञान को भी अर्जित किया।मेंहदी प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि छात्राओं में मेहंदी प्रतियोगिता रचनात्मक कार्य है। जो इनकी कला को प्रदर्शित करता है।जिससे आगे छात्राओं में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने का भी अवसर प्राप्त होगा और यह अपने बेहतर प्रदर्शन के बदौलत ही छात्राएं अच्छा स्थान हासिल करेंगी।इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी राम किशुन सिंह संतोष कुमार प्रियंका मौर्या रीता सिंह पानमति माधुरी नितिन पनीता उर्मिला सहित छात्र छात्राएँ मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!