अयोध्या धाम से मुंडन कराकर लौटते समय कार पलटने से एक की मौत , पांच घायल

बांसी। पथरा बाजार से पौत्री का अयोध्या धाम मुण्डन कराने गये राम लखन गुप्ता की कार वापस आते समय बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलक पुर में सामने चल रहे एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के चलते पलट गयी। जिसमें एक अन्य पौत्री की दर्दनाक मृत्यु हो गयी। जबकि एक अन्य पौत्री (पुत्री की पुत्री) गम्भीर रूप से घायल है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। कार में सवार शेष 5लोगों को भी चोटें आई हैं।जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया है।घटना सोमवार रात 12बजे की है। घटना कि खबर गांव में पहुंचते ही मुण्डन के उत्सव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग बाग हाल जानने के लिए उमड़ पड़े। दवा व्यवसायी गुप्ता अपने पुत्र दिनेश कसौधन की पुत्री अवंतिका (3)का मुंडन कराने सोमवार दोपहर परिवार के साथ अयोध्या निकले थे।धार्मिक रीति-रिवाज से संपन्न करके रात में लौट रहे थे।चालक सर्वेश नें बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर एक स्कार्पियो ने तेज रफ्तार में उनकी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन खो दिया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। एअर बैग ने आगे के लोगों का जान तो बचा लिया लेकिन पीछे बैठी खुशी पुत्री दिनेश बाहर जा गिरी, और रगड़ से उसका सिर क्षत विछत हो गया। उन्होने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गुप्ता की भांजी रोली (24) के सिर में गंभीर चोट है। जिसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल रामलखन गुप्ता ने बताया कि हमें पता ही नहीं चला घटना कैसे घट गयी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब शीशा तोड़कर हम लोगों बाहर निकाला तब हम अवाक रह गये। नतिनी के मरने की खबर हमें 2घंटे बाद दी गई।




