Uncategorized
जनपद के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन, सोनभद्र
*जनपद के समस्त थानों पर किया गया थाना समाधान दिवस का आयोजन, सुनी गयी जनता की फरियाद-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा थाना अनपरा पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियो को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया की थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए ।


