गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

फर्जी कॉल्स को संज्ञान में लेकर भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से किया आगाह

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | फर्जी कॉल्स को संज्ञान में लेकर भाजपा के महसी विधायक पत्र जारी करते हुए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सूचित किया कि यदि हमारे और हमारे पुत्र के नाम से कोई भी फोन कर रौब जमाने की कोशिश करें तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई विभिन्न विभागों के द्वारा किया जाए | मिली जानकारी अनुसार महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह और उनके बेटे जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू भैया ने पत्र जारी किया है। भाजपा विधायक का कहना है कि कुछ माध्यम से जानकारी हुई है कि फर्जी व्यक्तियों की ओर से कार्यालयों, अधिकारियों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों के ऑफिस में फोन किया जा रहा है तथा फोन करने वाले लोग विधायक और उनके बेटे के नाम का प्रयोग कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि भतीजे बेटे या उनके नाम पर किसी भी ऑफिस में फोन किया जा रहा है तो इसकी पुष्टि जरूर करें | उनके नाम का गलत उपयोग किया जा रहा है, ऐसे में फोन करने वाला व्यक्ति ही उत्तरदायी होगा |

 

 

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!