गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

स्वच्छता मिशन की उड़ाई जा रही धज्जी सफाई कर्मचारी के द्वारा

सफाई कर्मी नही दे रहा ध्यान , गन्दगी के बीच ग्रामीण रहने को हो रहे मजबूर

 

 

संवाददाता दैनिक बुद्ध का संदेश

मिहींपुरवा/ बहराइच | बहराइच विकास खन्ड मिहींपुरवा ग्राम पंचायत कुड़वा मजरा बुद्धू पुरवा में आर सी सी रोड बनी हुई थी जो अब तालाब का रूप ले चुकी है | मिली जानकारी अनुसार यह सड़क अमीन हाजी के घर से राहत अली के घर तक बनाई गई थी जो अब तालाब का रूप धारण कर लिया है लेकिन जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान | देखने में ऐसा लगता है कि सफाई कर्मचारी केवल नाम का ही है | नाली की सफाई ना होने के कारण रोड तालाब में तब्दील हो गई है वहीं एक तरफ सरकार द्वारा सफाई अभियान स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है तथा स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ का सन्देश भी सरकार के द्वारा दिया जाता है | राहगीरों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है | देखना यह होगा खबर प्रकाशित होने के बाद कब होगी कार्रवाई या ऐसे रोड बनी रहेगी तालाब

|

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!