गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मनरेगा में भ्रष्टाचार का अड्डा बना विकास खण्ड बर्डपुर

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड बर्डपुर में मनरेगा में भ्रष्टाचार को रोकने में विभाग विफल साबित हो रहा है। वहीं ग्राम सभा के जिम्मेदार नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। खण्ड विकास अधिकारी बर्डपुर की लचर कार्य शैली से मनरेगा में भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। वहीं ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक उच्च अधिकारियों के आदेश को ठेंगे पर रखकर मनमानी कर रहे हैं। विकास खण्ड बर्डपुर के तमाम ग्राम सभाओं में कार्य खत्म होने के बाद भी हाजिरी लग रही है। वहीं ग्राम सभाओं के कार्य स्थल पर मजदूर नही मिल रहे हैं।

विकास खण्ड बर्डपुर के ग्राम सभा बर्डपुर 6, बर्डपुर 4, चकइजोत, बरगदी, पिपरसन आदि में मास्टर रोल और उपस्थिति के अनुसार कार्य स्थल पर मजदूर नही मिल रहें हैं। सूत्रों के अनुसार कही-कही पहले जेसीबी और ट्रेक्टर से कार्य करवाया गया और बाद में मजदूर लगाकर फ़ोटो खिंचने का सिस्टम चल रहा है। अब देखना है कि जिले के बड़े अधिकारी मनरेगा में भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहे विकास खण्ड बर्डपुर के चन्द ग्राम सभाओं देख रहे हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button