दिव्यांगजनों के लिये कृत्रिम अंग सहायक उपकरण कैंप का आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिद्धार्थनगर के द्वारा दिव्यांगजनों का दिव्यांग चिन्हांकन कैंप व कृत्रिम अंग सहायक उपकरण कैंप का आयोजन विकास खंड नौगढ़ पर आयोजित वा संपन्न हुआ जिसमें जिले के वरिष्ठ डॉक्टर डॉक्टर विमल द्विवेदी (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर संजय शर्मा (कान के डॉक्टर), डॉक्टर राकेश वर्मा ( नेत्र रोग विशेषज्ञ), दिव्यांगसशक्तिकरण के कर्मचारी अजीत कुमार निषाद (कनिष्ठ सहायक), सौरभ श्रीवास्तव, राजेश कुमार मिश्रा (साइकोलॉजिस्ट), दीपक कुमार मौर्य (फिजियोथैरेपिस्ट ) रोहित कुमार चौधरी (विशेषज्ञ शिक्षक एच आई), वीरेंद्र कुमार (अकाउंटेंट), मंजू मिश्रा (मल्टीपरपज वर्कर), समाज सेवी – विमल कुमार दुबे, इंद्रावती (केयर गिवर) आदि उपस्थित रहें। इन लोगों के सहयोग से सभी प्रकार के दिव्यांग का उपकरण वा नया सर्टिफिकेट 55 दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत कराया गया। मौके पर लगभग 110 दिव्यांग वा उनके अभिभावक की उपस्थिति पाई गई।




