गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

पोलिंग पार्टीयों के कार्मिकों का द्वितीय रैण्डमाइजेसन किया गया, सोनभद्र

लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं विधान सभा दुद्धी उप निर्वाचन,2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु मा0 सामान्य प्रेक्षक  जी0 जया लक्ष्मी की अध्यक्षता में कार्मिकों के ड्यूटी का द्वितीय रैण्डमाईजेशन बृहस्पतिवार को किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  चन्द्र विजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी  सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी  शेषनाथ चैहान उपस्थित रहें। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कार्मिकों के ड्यूटी का द्वितीय रैंडमाईजेशन किया गया, जिसमें घोरावल विधानसभा में 1936 कार्मिकों की ड्यूटी का, विधान सभा राबर्ट्सगंज में 1712, विधान सभा ओबरा में 1428 व विधान सभा दुद्धी में 2388 कार्मिकों के ड्यूटी का द्वितीय रैण्डमाईजेशन किया गया, इस प्रकार कुल 7464 कार्मिकों की ड्यूटी का रैण्डमाईजेशन किया गया। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी  अनिल कुमार गुप्ता ने कार्मिकों के ड्यूटी के द्वितीय रैण्डमाईजेशन के प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!