गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

अज्ञात महिला का मिला जंगल में शव पुलिस जांच में जुटी,, सोनभद्र

अज्ञात महिला का बघबियानी धनौरा के जंगल में मिला शव ,जांच में जुटी पुलिस, शव के पास पेट्रोल पंप की मिली एक पर्ची,

(दुद्धी सोनभद्र )कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा बघबियानी जाने वाले जंगल मार्ग किनारे सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे झाड़ियां में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे देख चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दिया गया,कि झाड़ियां में एक महिला का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है, जिसने गुलाब गुलाबी रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज साथ में हल्के गुलाबी रंग का साल पहनी है और उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रहा है,, जिसकी सूचना प्राप्त कर घटनास्थल पर अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने  शव को कब्जे में लेकर  शिनाख्त करने में जुट गए और आसपास के गांव के ग्रामीणों से पहचान करने में जुटे हैं ,मगर समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वही कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में महिला का शव पड़ा हुआ मिला है जिसे देखने से जहर का केस प्रतीत होता है ,लेकिन अभी जिले से फॉरेंसिक टीम आ रही है,उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा तब जाकर महिला के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष भारती उप निरीक्षक हरकेश आजाद,श्याम जी यादव, कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण यादव,सहित महिला कांस्टेबल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!