गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बांसी : भाजपा में वापसी होने पर अशोक का जनपद में प्रथम वापसी पर जोरदार स्वागत

बांसी। बीते विधान सभा चुनाव में अशोक कुमार त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी से नाराज़ हो त्याग पत्र देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लेने के दो साल के भीतर ही वहा से मोह भंग होने के बाद शुक्रवार को भाजपा का झण्डा एक बार फिर उठा लिया।
शुक्रवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ लखनऊ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच कर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष भाजपा कि सदस्यता ग्रहण किया। भाजपा कि सदस्यता ग्रहण करने के बाद रविवार को अशोक कुमार त्रिपाठी के अपने गृह जिले में प्रथम आगमन पर जनपद कि सीमा से हि सैकड़ो गाड़ियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ और शुभ चिंतकों ने जोरदार स्वागत किया। काफिला नगर स्थित पेट्रोल पंप के निकट बी जे पी के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी कि प्रतिमा पर पहुंचा और माल्यार्पण किया जहां कार्यकर्ताओ ने मोदी योगी के साथ हि जगदंबिका पाल जिन्दाबाद के नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने बीते विधान सभा चुनाव में एक बड़ी गलती करते हुए भाजपा को छोड़कर सपा कि सदस्यता ग्रहण कर लिया था लेकिन वहां पर मै घुटन महसूस कर रहा था और हम कभी अपने को सपा में सहज महशूस नहीं कर पा रहे थे। भाजपा में आने के बाद हमने संकल्प लिया है कि इस बार लोक सभा चुनाव में पार्टी के जीत का अन्तर ऐतिहासिक होगा और यह डुमरियागंज हि नहीं पूरे देश में बी जे पी आज़ाद भारत में सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल करते देश में सरकार बनाएगी। इस दौरान राजेन्द्र त्रिपाठी, अनुराग चौधरी, शम्भू कश्यप, अनुपमा सिंह दूबे, अतुल उपाध्याय, रूपेश महाजन, पशुपति अग्रहरी, संजय शर्मा, मनोज बाबा, मोनू जायसवाल, विशाल कुमार, आकाश ओझा, सन्त राम आज़ाद,उपेंद्र सिंह टिनकन , अवधेश पाल, वीरेन्द्र मिश्र, जितेन्द्र कसेरा, मोती लाल यादव, मोहित कुमार, सुभाष दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button