गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अंबेडकरनगर : टांडा नगर मंडल अध्यक्ष सहित आठ मंडल अध्यक्ष के पद पर हुआ भारी बदलाव

दैनिक बुद्ध का सन्देश
अंबेडकरनगर। टांडा बुनकर नगरी क्षेत्र के नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विगत एक सप्ताह पूर्व बूथ अध्यक्ष मंजूर आलम द्वारा 35000 हज़ार रुपए 1 वर्ष पूर्व किसी कर वस कर्ज के रूप में नगर अध्यक्ष द्वारा लिया गया था और तीन से चार महीने में वापस कर देने की बात कही थी किंतु विपक्षी भारतीय जनता पार्टी का भूथ अध्यक्ष मंजूर आलम द्वारा लगातार पैसे की मांग की जा रही थी और टालमटोल करके नगर अध्यक्ष द्वारा समय बर्बाद किया जा रहा था इसी दौरान लगभग 1 सप्ताह पूर्व मंजूर आलम द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से रिकॉर्डिंग मोड पर रखते हुए अपने 35000 की मांग कर ही रहे थे की नगर अध्यक्ष द्वारा विपक्षी से कहा गया कि मां की गाली देते हुए राजू कहते प्रतिष्ठान पर आओ फिर बताता हूं और तुम्हें देख लेता हूं जिसकी ऑडियो भी तेजी से वायरल होने लगी उसके बाद विपक्षी मंजूर ने टांडा कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई किंतु मामले में अभी तक कार्यवाही नहीं हो सकी उसके बाद तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर शुरू कर दिए इसी बीच मामला जिला संगठन के जिला अध्यक्ष त्रांबक तिवारी के संज्ञान में पहुंच गया।

आनंद-फानन में जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी द्वारा जिला मुख्यालय पर 1 तारीख की शाम को मुख्यालय कार्यालय पर बैठक बुलाकर आधा दर्जन से अधिक मंडल नगर अध्यक्षों के नवनियुक्त नाम की घोषणा कर दी जिसमें मुख्य रूप से टांडा नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल विवादित चेहरे को हटाकर तेजतर्रार युवा एवं संघ से जुड़े पूर्व प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख तेजस्वी जायसवाल को टांडा नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर विराजमान कर दिया और जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी साथ ही तेजस्वी जायसवाल को बधाइयां एवं माल्यार्पण का दौर चालू हो गया जबकि नव नियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल इसके पूर्व युवा नेता के रूप में काफी सुर्खियों में रह चुके हैं उल्लेखनीय है कि टांडा नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष ने तेजस्वी जायसवाल को महत्वपूर्ण पद सौंप दिया और साथ ही बसखारी से लालजी यादव, राजेश सुल्तानपुर से अमित गिरी बे वाना से अरविंद सिंह डिंपू कुर्की बाजार में शशि दुबे सोनगांव में रविंद्र भारती मालीपुर में शुभम पांडे अकबरपुर नगर में शिवपूजन राजभर जलालपुर में देवेश मिश्रा को नगर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पद पर विराजमान किया है आपको बताता चलूं की लोकसभा इलेक्शन सर पर है और जितने भी नगर मंडल अध्यक्ष चयनित हुए हैं इसमें चुनावी समीकरण बनाते हुए कार्य किया गया है बयरहाल जो भी हो टांडा नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग जायसवाल विवादित चेहरा को लेकर यह बड़ा बदलाव संगठन में देखने को मिला वहीं टांडा नगर मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल की घोषणा होने के बाद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी का माहौल और जोश देखने को मिला वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी जायसवाल को टेलीफोन के माध्यम से एवं कार्यालय तथा उनके आवास पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button