गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने महिला अपराध व उससे बचाव, नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारें में किया जागरुक

तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा ष्महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियानष् के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तवष् के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को थाना ढेबरुआ मिशन शक्ति टी द्वारा थाना क्षेत्र के पं0 बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज तुलसियापुर में जाकर छात्र/छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारें में जागरुक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108, एम्बुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान ढेबरुआ मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक कुंजबिहारी तिवारी, उप निरीक्षक सोमनाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल अमरेश पाण्डेय, महिला आरक्षी मीरा रानी, महिला आरक्षी श्रद्धा त्रिपाठी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!