गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

आपदा फरिश्ता सम्मान से सम्मानित हुए अंकित दुबे

कर्सर…………..पढ़ें बेटी बढ़े बेटी फाउंडेशन के संचालक को मिला सम्मान
गोला,गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा और सामान दिवस के अवसर पर जीवन जागृति समिति भागलपुर बिहार के द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया क्लब में आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान का आयोजन किया गया था। यह सम्मान उन लोगों को मिलने वाला था जो संकट में फंसे व्यक्ति को देखकर फोटो और वीडियो नहीं बनाते हैं बल्कि अपने गंतव्य को स्वयं प्राणों के संकट को भूलकर अनजान व्यक्तियों की मदद करते हैं देशभर में कल 561 महान विभूतियों का चयन किया गया था जिनमें से केवल सर्वश्रेष्ठ 61 व्यक्तियों में से बड़हलगंज विकासखंड अहिरौली निवासी पढ़ें बेटी बढ़े बेटी फाउंडेशन के फाउंडर प्रेसिडेंट अंकित कुमार दुबे जी को प्रत्यक्ष रूप से कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया बुलाकर आपदा फरिश्ता राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय आपदा फरिश्ता सम्मान 2023 के संस्थापक लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सम्मानित किया। इस सम्मान से अभीभूत होकर अंकित दुबे ने कहा यह सम्मान पत्र माता- पिता तथा अपने क्षेत्र वासियों को समर्पित करता हूं। यह खुशी क्षेत्र के लोगों को जानकारी मिलते ही उनके सभी मित्रों ने एवं उनके अभिभावक तुल्य क्षेत्र की गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी की लहर के साथ क्षेत्र के अमित बशिष्ठ त्रिपाठी ब्रह्मजीत दुबे प्रधान राघवेंद्र दुबे ,मृत्युंजय दुबे, और सभी लोगों ने बधाई संदेश देकर खुशी जाहिर किया अंकित दुबे विगत कई वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं अब तक उन्हें कई नेशनल इंटरनेशनल एवं राज्य स्तर का सम्मान प्राप्त हो चुका है उन्हें एजुकेशन में डॉक्टरेट की डिग्री भी मिल चुकी है और जल्द ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज होने जा रहा है।

Related Articles

Back to top button