नवरात्रि स्पेशल क्रम में महिला थाना ने 14 पारिवारिक जोड़ों को किया विदा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के प्रारम्भ होते ही प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय द्वारा महिला थाना की टीम के साथ रविवार को महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से तलाक की कगार पर खड़े विभिन्न कारणो से अलग रह रहे परिवारों के बीच हुए मनमुटाव को दूर कराकर 14 जोड़ों को एक साथ विदा कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में नवरात्रि पर प्रारम्भ कराये गये मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण मे रविवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय द्वारा महिला थाना की टीम के साथ रविवार को महिला थाना पर आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र कार्यक्रम मे विभिन्न कारणो से एक दूसरे से अलग रह रहे तलाक के कगार पर खडे 14 जोड़ो के बीच मनमुटाव को दूर कराकर लिखित समझौता कराते हुए एक दूसरे के साथ विदा कराते हुए खुशियां लायी गयीं। 14 परिवारो को बिखरने से बचाने मे प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय व काउंसलिंग टीम मे महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता गौतम, महिला आरक्षी शिवानी सिंह, महिला आरक्षी रीना, महिला आरक्षी प्रगति राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं मनमुटाव 14 जोड़ों में बेनू पत्नी अरविन्द साकिन कल्लाखोर थाना खेसरहा, यशोदा पत्नी प्रमोद साकिन बड़हरा खुर्द थाना लोटन, प्रमिला पत्नी राममोहन साकिन मिझुनिया थाना शोहरतगढ़, नन्दनी पत्नी अभिषेक साकिन सेऊड़ी थाना चिल्हियां, आसमा पत्नी मकसूद साकिन बिलवट थाना पथरा बाजार, विनीता पत्नी अजय उचहरिया थाना उसका बाजार, नीलम पत्नी संदीप साकिन परती थाना उसका बाजार, खलीकुन्निशा पत्नी सलाहुद्दीन साकिन केशवारे थाना खेसरहा, लक्ष्मी पत्नी बृजेश साकिन पिगनिहवा थाना इटवा, गीता पत्नी विजय साकिन सेबुई थाना शोहरतगढ़, रुबी पत्नी मनोज साकिन पनेरी थाना मोहाना, नन्दिनी पत्नी दीपू साकिन मंडौली थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, उर्मिला पत्नी दुर्गेश साकिन बरदही थाना गोल्हौरा, किरन पत्नी संगेश साकिन मसिना थाना बांसी थे।




