उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
परिगवा निवासी आटो चालक की उपचार के दौरान मौत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत परिगवा निवासी 40 बर्षीय विनोद कुमार चौहान पुत्र राम सजीवन चौहान, जो आटो चलाता था। आटो में सवारी भरने के लिए सुबह शोहरतगढ़ की तरफ गया था। दोपहर लौटकर घर आने पर आटो खड़ा कर दिया और गांव के पूरब एक बाग के पास चला गया था। वह बाग के पास बेहोश होकर गिरा पड़ा रहा। गांव के कुछ लोगों ने देखा कि विनोद अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। यह खबर सुन घरवाले व उसकी पत्नी राजमती भी रोते-रोते मौके पर पहुंची और उसे जगाने लगी, परन्तु वह नहीं उठा। विनोद की हालत बिगड़ता देख ग्राम प्रधान राजेन्द्र शर्मा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गांववालों ने बताया कि उसके कोई सन्तान नहीं हैं। वहीं शोहरतगढ़़ पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिद्धार्थनगर भेज दिया।




