गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर : महाविद्यालय पर महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि दी गई

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला, गोरखपुर। गोला क्षेत्र के बंशी चन्द पी जी कालेज पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक) 1अक्टूबर दिन रविवार को महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कौशलेेेश मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने आसपास दो सौ मीटर की परिधि स्वच्छ रक्खे तो अनेक प्रकार की बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, हैजा आदि नही पनपेगी। इस अवसर पर डा. राणा सत्यप्रकाश सिंह सिसौदिया और डा. शिव कुमार पाण्डेय ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. रोहित चन्द ने किया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर अमृता, आदित्य यादव, रजनी सोनकर, अभिषेक यादव, गुंजा यादव, खुशी पाण्डेय,खुशबू पाल, रमन सिंह आदि सहित समस्त शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!