गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती ; समाजवादियों ने पुण्यतिथि पर वी.पी मण्डल को किया नमन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। गुरूवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. बीपी मंडल को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया।

विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि बी.पी. मंडल ने कहा था कि आरक्षण संवैधानिक मौलिक अधिकार उन्मूलन व आर्थिक उन्नयन का साधन नहीं, बल्कि वंचित तबके के प्रतिनिधित्व सुनिश्चितिकरण का आधार है। कहा कि सामाजिक असमानता दूर करने की दिशा में बी.पी. मण्डल का विशेष योगदान है। अध्यक्षता करते हुये जावेद पिण्डारी ने कहा कि स्व. बीपी मंडल पिछड़ावर्ग के सामाजिक न्याय के महानायक व मूक क्रांति के जनक थे। बीपी मंडल विधायक, सांसद, मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप की गई सिफारिशों के कारण ही उन्हें पिछड़ा वर्ग के महानायक के रूप में याद किया जाता है। पुण्य तिथि पर बी.पी. मण्डल को नमन् करने वालों में मो. सलीम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त कुमार यादव, पुष्पसेन सिंह राजन, मो. मुख्तार, मो. तौफीक, आर.डी. निषाद, धनुषधारी गुप्ता, मो. फिरोज, नूर मोहम्मद खान, मो. रफीक, रामवृक्ष यादव, रामभवन यादव, मनीष पाण्डेय, नीरज यादव, महेन्द्र यादव, राजेश शुक्ला, देवनाथ यादव, दाउद खान, लालता प्रसाद यादव, अरविन्द कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!