बायफ फाउण्डेशन का 59वां स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। बायफ फाउण्डेशन का 59वां स्थापना दिवस वायफ हेड आफिस कार्यालय प्रयागराज में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बायफ में काम करने वाले लगभग पांच हजार कर्मचारियों और अधिकारियों में से 56 कर्मचारी व अधिकारियों में से सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सन्तोरा व गौहनिया में कार्यरत बायफ केन्द्र प्रभारी इन्द्रेश तिवारी व तहसील नौगढ़ क्षेत्र के जाफरजोत केन्द्र प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। इस वाक्यांश से पता चलता है कि बाएफ संगठन ने अपने कर्मचारियों के अच्छे काम और समर्पण को पहचाना है, जिसके लिए उन्होंने शील्ड जैसे पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया है। सम्मानित होने पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष उमा अग्रवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सरताज आलम, शरदेंदु त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश उर्फ चिन्टू, अशोक दूबे, गोपी रुंगटा, टिल्लू शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र पाण्डेय, राकेश राज, मोनू जायसवाल, श्रवण पटवा, गौरव उपाध्याय, सतेन्द्र कुमार, गणेश पाठक, रामबिलास चौरसिया, विक्रम यादव, अमन, नेहा यादव, निर्मला तिवारी, प्रीति जायसवाल, प्रियंका शर्मा, पवन ओझा, संजय मिश्रा, धर्मेद्र चौधरी आदि लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।




