देश में पेट्रोल के साथ एथेनॉल को मिलाकर बेचे जाने से सहित अन्य बिन्दुओं पर राष्ट्रपति के नाम सौंपा प्रत्यावेदन

सिद्धार्थनगर। आजाद अधिकार सेना ने सोमवार को जोनल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर प्रशासनिक अधिकारी को देश में पेट्रोल के साथ एथेनॉल को मिलाकर बेचे जाने से सम्बन्धित तमाम बिन्दुओं पर राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा। प्रत्यावेदन में कहा गया कि भारत सरकार द्वारा 20ः एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के निर्णय से तमाम गम्भीर सवाल सामने आयें हैं। देश की अधिकतर गाड़ियां अभी 10ः से अधिक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को खपाने की क्षमता नहीं रखती हैं। अतः 20ः एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से पर्यावरण, माइलेज और वाहन तीनों को नुकसान होने की पूरी सम्भावना है। जहां अन्य देशों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल शुद्ध पेट्रोल से सस्ता है, लेकिन भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का दाम शुद्ध पेट्रोल के बराबर रखा गया है, जो अनुचित है। भारत में उपभोक्ता को यह विकल्प भी नहीं दिया गया है कि वे कितना प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल खरीदेंगे और सबों को अनिवार्य रूप से 20ः एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लेना है, जो गलत है। आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति से इस सम्बन्ध में उच्चस्तरीय तकनीकी विशेषज्ञों की समिति बनाकर निष्पक्ष जांच करते हुए उसकी संस्तुति के आधार पर ही एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के बेचे जाने पर निर्णय लिए जाने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी, सनाउल्लाह समानी, रोहित दूबे, नैमुल्लाह, राहुल गौतम, मोहम्मद सफीक उपस्थित रहें।




