गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सोनभद्र: राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी बनाने के लिए उपजिलाधिकारी के साथ हुई बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
घोरावल/सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अशोक कुमार यादव प्रथम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार अगले माह 13.08.2022 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की व्यापक सफलता को लेकर पूर्णकालिक सचिव विनय कुमार सिंह के द्वारा पुरजोर तैयारियां की जा रही है।

लोक अदालत को प्रभावी बनाने के लिए अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए आज पूर्णकालिक सचिव के विश्राम कक्ष में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के साथ बैठक आयोजित की गई। पूर्णकालिक सचिव ने कहा कि आम नागरिकों को सुलभ व शीघ्रता के साथ न्याय दिलाने के लिए निरंतर समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इस लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य सुलह समझौते के आधार पर बढ़ते हुए मुकदमों के बोझ को कम करना है। राष्ट्रीय लोक अदालत से न सिर्फ समय बल्कि धन की भी बचत होती है। उक्त बैठक में रमेश कुमार उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी ओबरा सुनील कुमार तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र कुमार यादव तहसीलदार घोरावल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!