गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बीआरसी परसा (बढ़नी) पर एफएलएन प्रशिक्षण के चतुर्थ बैच हुआ समापन

परसा/सिद्धार्थनगर। बीआरसी परसा में शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित समस्त प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय के प्र0अ0, स0अ0 एवं शिक्षामित्रों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत चतुर्थ बैच के प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण का शुरुआत परसा खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि विभिन्न विद्यालयों से आये सौ प्रतिभागी शिक्षकों का अलग-अलग दो कमरों में रजिस्ट्रेशन किया गया था। वहीं प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन मोड में निर्धारित प्री टेस्ट दिया था। प्रशिक्षक सन्दर्भदाता विनीत भास्कर, राम राज चौधरी, विष्णु त्रिपाठी, अरविन्द कुमार आर्य, कुमार कमलेश्वर सिंह ने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षामित्र को निपुण विद्यालय बनाने के लिए भाषा व गणित के सन्दर्शिका आधारित शिक्षण कार्य करने, ट्रैकर, कार्यपत्रक, निपुण तालिका व शिक्षक डायरी को भरने का तरीका बताया गया। समूह कार्य के माध्यम से सप्ताह के कार्य का तरीका सीखा। प्रशिक्षण के प्रथम फेरे के तहत दो अलग-अलग कमरों में 50-50 शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान प्रशिक्षण में प्रतिभागी राजीव त्रिपाठी, अश्वनी पाण्डेय, संदीप कुमार, नीरज सोनकर, देवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, दिनेश मिश्रा, संदीप शुक्ला, टीपू सुल्तान, आशुतोष सिंह, अजय गौड़, अजय यादव, विनोद कुमार यादव, आशुतोष कुमार मिश्रा, बाबूलाल, राम मूरत यादव, बलिराम यादव, दिनेश चौधरी, अमर नाथ तिवारी, सतीश कुमार, अंगद यादव, मेराज अहमद, अनवर सादात, राजेंउद्र यादव, बजरंगी शुक्ल, दयादित्य सिंह, चन्द्रभान, अनीता गिरि, अंशु चौधरी, अनुपम तिवारी, अरुणिमा चौधरी, अपर्णा सिंह, संजू द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!