गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़वाराणसी

वाराणसी : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारी 21 मार्च को निकालेंगे रैली

नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ,बी एल डब्लू रेलवे मेंस यूनियन,केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समन्वय समिति, अखिल भारतीय


दैनिक बुद्ध का संदेश
वाराणसी। “पुरानी पेंशन व्यवस्था“ बहाली को लेकर केंद्र व राज्य कर्मचारी के समन्वय मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दिनांक 21 मार्च को प्रस्तावित रैली के क्रम में जनपद वाराणसी में प्रधान डाकघर नदेसर से जिला मुख्यालय तक सरकार का ध्यानाकर्षण करने हेतु निकाले जाने का निर्णय आज सिंचाई विभाग सिगरा कॉलोनी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ में आहूत बैठक में ली गई, बैठक में नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ,बी एल डब्लू रेलवे मेंस यूनियन,केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समन्वय समिति, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ ,खादी ग्राम उद्योग कर्मचारी संघ, डिफेंस सिविलयन एम्पलाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राज्य कर्मचारी महासंघ ,चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आदि संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

पुरानी पेंशन हक है हमारा, लेकर रहेंगे संकल्प के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद वाराणसी ने बताया कि कोई कर्मचारी एन पी एस से संतुष्ट नहीं हैं केन्द्र सरकार को एन पी एस वापस लेकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर देनी चाहिए, यही हमारी प्रमुख मांग है ,बैठक में पूर्वांचल उप सचिव अरविन्द दूबे मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, जिला मंत्री श्यामराज यादव, मंडल मंत्री दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डे,सुनील सिंह (सचिव नार्दन रेलवे मेंस यूनियन),एन बी सिंह(मण्डल मन्त्री, एन ई रेलवे मजदूर यूनियन मं, अरविन्द श्रीवास्तव(सचिव रेलवे मेंस यूनियन बरेका), विवेक सिंह ,अमर सिंह(पूर्व संयुक्त सचिव बरेका), महिमा दत्त द्विवेदी,अवध नारायण पाण्डेय (संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद), दिलीप कुमार श्रीवास्तव (मंत्री कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ) सुभाष शाह (महासचिव,केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति) , पी के दत्ता (महासचिव खादी ग्रामोद्योग आयोग कर्मचारी संघ), इंद्रजीत प्रसाद (महासचिव यूपी एमईएस वर्कर्स यूनियन), यशोवर्धन त्रिपाठी (अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन), दिनेश कुमार सिंह (अध्यक्ष विकास भवन कर्मचारी संघ )पवन कुमार चैहान, संयुक्त मंत्री, विकेन्द्र कुमार पाण्डेय,श्री प्रकाश श्रीवास्तव(जोनल मन्त्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ), विजय शर्मा, रविशंकर प्रजापति,महेश त्रिपाठी,आलोक दूबे(सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ) हरेंद्र यादव, प्रवीण वर्मा, आलोक भट्टाचार्य, बीना सिंह, आरती शास्त्री, महेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह,अमित सिंह, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।अन्त में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिलामंत्री श्याम राज यादव ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button