गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : स्वाथ्य जागरूकता के लिये इंडोनेपाल बार्डर पर 5 किलोमीटर दौड़

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। खेल को घर घर तक ले जाने हेतु शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किया जाता है ऐसे में क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष अरूण कुमार प्रजापति ने बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार के साथ मिलकर 5 किलोमीटर दौड़ की मैत्रीय योजना बनाया जिसमें महेश कुमार ने आंनद मसाले के निदेशक आशुतोष गर्ग, गाइड कैप्टन अर्चना वर्मा, अध्यापक संजय मौर्य , अभिषेक यादव, शैलेंद्र चौबे, हरीश जायसवाल, अरूण कुमार (स.अ) प्राथमिक विद्यालय भगमनिया बर्डपुर आदि के सहयोग से इस 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस को सफल बनाया।

दौड़ में कुल 55 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें बालक वर्ग से 30 और बालिका वर्ग से 25 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर राजीव कुमार एवं ग्राम पंचायत बूड़ा के प्रधान श्री भवानी शंकर शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। दौड़ सकुशल बनाने हेतु सुनील उपाध्याय, संगीता कन्नौजिया, रोहित लोध आदि ने सहयोग किया। 5 किलोमीटर दौड़ में जहां बालिक वर्ग में खरहरा की सपना और मनीषा प्रथम एवं द्वितीय स्थान तथा बूड़ा की अंजनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं वहीं बालक वर्ग में ककरहवा के सोमनाथ प्रथम, बूड़ा के विकास पाण्डेय द्वितीय एवं बरदहवा के बुद्धिराम तृतीय स्थान पर रहें। सभी प्रतिभागियों को जलपान व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से पूर्व माध्यमिक विद्यालय- बूड़ा के प्रधानाध्यापक ने करवाया।इस तरह के आयोजन के सम्बन्ध में गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार प्रजापति ने बताया की क्रीड़ा भारती एक स्वयं सेवी संस्था है जिसका लक्ष्य देश के हर परिवार तक खेल एवं योग क्रिया को पहुंचाना है जिसके लिए हमारी टीम लगातार कार्य कर रही है हमने ग्राम पंचायत बूड़ा में क्रीड़ा केंद्र बना रखा है जिसमें खिलाडियों के खेलने हेतु विभिन्न सामग्री उपलब्ध कराई है जहां प्रत्येक शाम को 30 से 40 बच्चे खेल का आंनद ले रहे हैं। इंडोनेपाल बोर्डर क्षेत्र में क्रीड़ा भारती के प्रांतीय योग प्रमुख महेश कुमार लगातार बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों के साथ क्रीड़ा भारती के दयित्यों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। आज भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थ नगर योग के क्षेत्र में राज्य ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना सहयोग दे रहा है तो निश्चित ही महेश कुमार के अथक परिश्रम और मेहनत का प्रतिफल है।

Related Articles

Back to top button