गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : सीडीओ ने किया वीडीओ संघ के वार्षिक दैनंदिनी का विमोचन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी संघ के वार्षिक दैनंदिनी का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि सचिव ग्राम स्तर के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन यहीं से शुरू होता है।

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद शाखा सिद्धार्थनगर की वार्षिक अधिवेशन जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल की अध्यक्षता एवं जिला मन्त्री परमात्मा यादव के संचालन में गुरुवार को अंबेडकर सभागार में आयोजित की गयी जिसमें उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की वार्षिक दैनंदिनी-2023 का विमोचन मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, उपायुक्त स्वतः रोजगार योगेन्द्र लाल भारती, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्त द्वारा किया गया। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों को ग्राम विकास अधिकारियों की आज की बैठक में पारित प्रस्ताव तथा समस्याओं एवं वार्षिक कार्यवृत्ति पढ़ कर सुनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी ने समस्त समस्याओं के शीघ्र निदान की बात कही। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुख्तार अली जी ने किया। कार्यक्रम में 23 वर्ष पूर्ण करने वाले ग्राम विकास अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को विनय श्रीवास्तव, रविन्द्र जाटव, मुकेश कुमार, ऊषा दूबे, शिवबहादुर, रामस्वरूप गुप्त, मोतीलाल, मुख़्तार अली, अनूप श्रीवास्तव, जनकनंदिनी, किरन सरोज, ईश्वर देव, तारिक खान राकेश पाठक, रिंकू आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!