गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

रोजगार के लिए मधुमक्खी पालन कार्यशाला का आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। 43वीं सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनौरा में मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसएसबी भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है, साथ ही एसएसबी नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम को संचालित कर सीमावर्ती लोगो को जागरूक करने तथा उक्त अभियानों में लोगों की भागीदारी कर भाईचारे के वातावरण को कायम रखती आ रही है। सीमा चौकी धनौरा के प्रभारी निरीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में आरक्षी सचिन कुमार विश्वकर्मा द्वारा मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला का आयोजन कर सीमावर्ती ग्रामीणों को वैज्ञानिक तकनीक से मधुमक्खी पालन के बारें में प्रशिक्षित किया गया। जिससे प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात सीमावर्ती ग्रामीण इसे लघु व्यवसाय के रूप में अपना कर रोजगार के अवसर का निर्माण कर सकें। इस प्रशिक्षण में सीमा क्षेत्र के कुल 15 ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!