गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर बच्चों नें बिखेरा जलवा, सोनभद्र

स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर बच्चों ने बिखेरे जलवा -डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में विश्व के महान संत, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की दो सौ वीं जयंती बड़े हीं धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने बिखेरे जलवा। सर्वप्रथम प्रभातफेरी एवं झांकी निकाली गई जिसमें आदित्य सिंह और ऋषि शर्मा ने दयानंद का वस्त्र और साज- सज्जा धारण कर सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा। ओम् का झंडा -ऊंचा रहे, आर्य समाज -अमर रहे, दयानंद सरस्वती- अमर रहे,वेद की ज्योति- जलती रहे आदि गगन भेदी नारों से पूरा एन टी पी सी टाउनशिप गुंजायमान हो उठा। तत्पश्चात विद्यालय में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंट मीडिया से पधारे रघुराज सिंह, राम जियावन गुप्ता, राम प्रवेश गुप्ता एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पधारे रविन्द्र पांडे ने दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें नमन किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य राजकुमार ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि दयानंद सरस्वती जैसे महान विभूति सदियों में विरले हीं पैदा होते हैं। उन्होंने गुलामी के भीषण काल में सभी भारतीयों को एकजुट करने का अथक प्रयास किया। हिंदी को संपूर्ण भारत की भाषा बनाने पर जोर दिया तथा सत्यार्थ प्रकाश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके विचारों से प्रभावित होकर अनेकों स्वतंत्रता सेनानी देश की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिए। डीएवी संस्था स्वामी दयानंद सरस्वती जी की विचारधारा को पिछले एक सौ सैंतीस वर्षों से आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है। प्राचार्य के संबोधन के बाद स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मध्य मिष्टान वितरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ अभिभावक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button