गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

ग्रीन ग्रुप महिलाएं साबित होगी मिल का पत्थर, सोनभद्र

ग्रीन ग्रुप की महिलाएं साबित होंगी मिल का पत्थर-केशव प्रसाद जालान होप वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित महिलाओं के समूह ग्रीन ग्रुप की एक सौ महिलाओं को घोरावल ब्लॉक के ढुटेर गांव में प्रधानमंत्री जी के नौ रत्नों में से केशव प्रसाद जालान" भाई जी ने राजपुर,तिलहर ढूटेर की ग्रीन ग्रुप टीम से मुलाकात की उनकी हर समस्यायों से लड़ने के लिए उनसे अपना अनुभव साझा किया।ग्रीन ग्रुप की महिलाओ ने फुटबॉल मैच खेला जिसमे जालान भाई ने भी मैच खेलकर ग्रीन ग्रुप का उत्साहवर्धन किया।महिलाओ को मुख्य अतिथि द्वारा उपहार के रूप में स्लीपर और एलईडी लाइट दिया गया।होप वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि मिश्रा, सचिव दिव्यांशु उपाध्याय भी मौजूद थे।होप वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र के ग्रीन ग्रुप प्रभारी रोहित पाठक ने बताया कि भाई जी का आगमन इन आदिवासियो और निसहाय लोगो के लिए एक उम्मीद की किरण है। बहुत जल्दी ग्रीन ग्रुप की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा और इन्हें आत्म निर्भर स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया जायेगा। संस्था उसी दिशा में कार्य कर रही है।उक्त अवसर पर ओम प्रकाश पटेल,शांति,मुन्नी,राधिका,रीता,शीला, प्रमिला,प्रेमा,गीता,वंदना,पूजा,मीना आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!